अलीगढ़लीक्स… हाथरस कांड को लेकर सीबीआई की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। पीड़िता के भाई को सीबीआई ने पांच घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सीबीआई आज पीड़िता के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पीडिता की भाभी ने आरोपियों को अलीगढ़ जेल से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। पीडिता के भाई का कहना है कि हमें गांव में कोई डर नहीं है, सीबीआई जांच पर पूरा भरोसा है।
सीबीआई की टीम ने हाथऱस कांड की जांच के लिए हाथरस में ही डेरा डाल दिया है। टीम ने अपना कार्यालय नहर के समीप कृषि विभाग के कार्यालय में अपना अस्थाई कार्यालय बनाया है। सीबीआई ने कल पीड़िता के भाई से पूछताछ करने के बाद आज उसके परिजनों को कार्यालय पर बुलवाया। सूचना पर एसडीएम पीड़िता के गांव पहुंचे, जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीबीआई अस्थाई कार्यालय पर ले जाया गया।
हाथऱस कांड में प्रदेश सरकार का हलफनामा
प्रदेश सरकार ने हाथरस प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है, जिसमें कहा गया है कि पीड़िता के परिवार को पूरी सुरक्षा दी जा रही है। सीसी कैमरे से निगरानी हो रही है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई ने गांव जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हलफनामे में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह सीबीआई जांच की निगरानी करे। साथ ही अनुरोध किया है कि सीबीआई को निर्देश दिया जाए कि वह राज्य सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपती रहे ताकि पुलिस प्रमुख के जरिये सरकार उसे समय से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर सके। हलफनामे में पीड़िता के घर से लेकर बाहर तक तैनात किए गए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और सिपाहियों की भी सूची सौंपी है।