आगरालीक्स.. मथुरा में श्री बांके बिहारी लाल मंदिर के पट खुल गए, सुबह से ही भीड है, जाने दर्शन के नियम। पहले दिन टूटे नियम, उमडी भीड.
बांके बिहारी लाल की जय की गूंज के साथ शनिवार सुबह से ही भक्तों की भीड लगी रही, बांके बिहारी लाल के दर्शन करने के लिए बडी संख्या में श्रदधालु पहुंच गए। सुबह नौ बजे के बाद श्रदधालुओं को बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए प्रवेश दिया गया। भीड अधिक होने से नियम टूट गए।
400 श्रदृधालु कर सकेंगे दर्शन
श्री बांके बिहारी मंदिर सुबह और शाम को खुलेंगे, सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक 200 श्रदृधालु दर्शन कर सकेंगे। वहीं, शाम साढे पांच से रात साढे नौ बजे तक 200 श्रदधालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।