आगरालीक्स.. आगरा में धर्मस्थल बंद हैं, श्री बांके बिहारी मंदिर को खोलने के लिए भक्त कोर्ट पहुंच गए हैं। आगरा के डीएम ने स्पष्ट किया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आगरा में सामूहिक रूप से धर्मस्थल नहीं खोले गए हैं।
आगरा में भक्तों के लिए धर्मस्थल बंद हैं। धार्मिक स्थलों में पूजा पाठ करने वाले महंत ही पूजा कर सकते हैं, भक्तों के लिए पट बंद रखे गए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि आगरा में कोरोना संक्रमण को देखते हुए धार्मिक स्थल आगे के आदेश तक बंद रखे गए हैं।
श्री बांके बिहारी मंदिर खोलने के लिए कोर्ट पहुंचे भक्त
17 अक्टूबर को श्री बांके बिहारी मंदिर, व्रंदावन मथुरा के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे, भक्तों की भीड उमडी, इसके बाद 19 अक्टूबर से स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में तीन भक्तों ने श्री बांके बिहारी मंदिर के पट खुलवाने के लिए कोर्ट की मदद ली है।