आगरालीक्स.. आगरा में एमबीबीएस के छात्र परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल करते हुए पकडे गए, 10 छात्रों के कानों और जूतों में ब्लूटूथ डिवाइस जब्त की गईं हैं।
आगरा के अंबेडकर विवि में एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशन की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। विवि के फार्मेसी विभाग में निजी मेडिकल कालेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशन की सुबह की पाली की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्ष में डयूटी दे रहे शिक्षकों को छात्रों पर शक हुए, उन्होंने चेकिंग की। इसमें एमबीबीएस के 10 छात्रों के पास से जूतों और कान में ब्लूटूथ डिवाइस जब्त किए गए।
इस तरह कर रहे थे नकल
एमबीबीएस के 10 छात्रों से ब्लूटूथ डिवाइस जब्त किए गए हैं, पूछताछ में सामने आया है कि छात्र परीक्षा कक्ष से ब्लूटूथ के माध्यम से प्रश्न बता रहे थे, घर पर बैठकर सॉल्वर प्रश्नों के जवाब बता रहे थे। छात्रों की कापी और डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं, छात्रों से थाना हरीपर्वत पुलिस पूछताछ कर रही है।