आगरालीक्स ..आगरा से कारोबारी गायब हो गया है, पांच दिन से पता नहीं चला है, कारोबारी ने लॉकडाउन में शादी की थी। पुलिस कारोबारी की तलाश में जुटी है।
आगरा के बोदला निवासी अभय जादौन की लॉकडाउन में पांच महीने पहले प्रियंका से शादी की थी, अभय आनलाइन शू ट्रेडिंग का काम करते हैं। पुलिस को प्रियंका ने बताया कि उनके पति अभय 18 अक्टूबर की सुबह घर से मीटिंग के सिलसिले में भरतपुर जाने की कहकर निकले थे ।शाम तक वह नहीं लौटे तो चिंता हुई । मोबाइल पर फोन मिलाया तो घंटी बजती रही, फोन नहीं उठा, अगले दिन सुबह पति का मोबाइल स्विच आफ हो गया । पुलिस कारोबारी की तलाश में जुटी हुई है।