आगरालीक्स… आगरा के कमलानगर स्थित सिंधी धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज हवन और भंडारे के साथ समापन हो गया। संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन व्यास पीठ से वृंदावन के स्वामी शतानंद महाराज ने किए। सातों दिन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कथा का पाठ किया गया। कथा के समापन पर आज सुबह हवन के बाद भंडारा किया गया। इसमें श्रद्धालुओँ ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान मोतीलाल अग्रवाल, विमलेश अग्रवाल एवं पूर्व आयकर अधिकारी आरसी अग्रवाल एवं शकुंतला अग्रवाल रहे। इस मौके पर शैलेश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजू, विकास अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल, भुवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।