आगरालीक्स ..आगरा में ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों की कोरोना की जांच की गई, आठ में कोरोना की पुष्टि। आज मिठाई वालों की होगी जांच।
आगरा में अलग अलग स्थानों पर कोरोना की एंटीजन जांच की जा रही है, शुक्रवार को राजा की मंडी, सदर, कमला नगर, शाहगंज सहित सात जगहों पर ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों की कोरोना की जांच की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसके वर्मन ने मीडिया को बताया कि 605 की कोरोना की जांच की गई, इसमें आठ में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले गुरुवार को आटो चालकों की जांच की गई थी।
दो दिन में 11 पाजिटिव
पिछले दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आटो और ब्यूटी पार्लर मेहंदी लगाने वालों सहित 1099 के सैंपल लिए, इसमें से 11 में कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।