नईदिल्लीलीक्स… पापा ना बोलने पर पुलिस कर्मी ने मासूम को सिगरेट से दागा, पुलिस कर्मी बर्खास्त.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पुलिसकर्मी ने मकानमालिक की डेढ़ साल की मासूम बच्ची के शऱीर को सिगरेट से दाग दिया। बच्ची के चेहरे से लेकर शरीर को सिगरेट से जलाने निशान हैं। आरोपी पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है।
पचास से ज्यादा निशान
आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय बालोद के सिवनी में दुर्ग रक्षित केंद्र में तैनात है। पीड़ित बच्ची के पिता नागपुर में हैं। पुलिसकर्मी मकान मालिक की डेढ़ साल की बेटी को अपने कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर बच्ची से पापा कहने को कहा। बच्ची ने उसे पापा नहीं बुलाया तो, जिससे वह गुस्सा गया और मासूम बच्ची को सिगरेट से दाग डाला, उसके शरीर पर पचास से ज्यादा सिगरेट से दागने के निशान हैं।
मां को पीटा
बच्ची के चीखने की आवाज पर उसकी मां आई तो उसने बच्ची को बचाया लेकिन पुलिसक्रमी ने उसके साथ भी मारपीट की।
डीआईजी ने किया बर्खास्त
पीड़ित बच्ची की मां उसे लेकर बालोद थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी पर डीआईजी ने उसे बर्खास्त कर दिया है।