आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी के भावों में आज स्थिरता रही। सर्राफा बाजार में सोना-99.99 52,800 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 99.5 के भाव 52,400 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। वहीं एमजी रोड स्थित लक्ष्मण दास ज्वैलर्स के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके शोरूम पर ज्वैलरी के रेट 14 कैरेट में 3168 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट में 4065 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट में 4860 रुपये प्रति ग्राम के भाव रहे।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में सोना आज 50465 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक 50,700 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी के रेट सुबह 60,577 रुपये प्रति किलो पर खुला, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर तक 60,920 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।