आगरालीक्स.. आगरा में मिस इंडिया गॉर्जियस और मिसेज इंडिया ब्यूटीफुल और मिस्टर इंडिया ब्यूटीफुल चुने गए। इन्हें इंडियाज आनलाइन फैशन पैजेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
रविवार को आगरा के होटल पीएल पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने आनलाइन हिस्सा लिया था।

इसमें से मिस इंडिया गार्जियस गरिमा कंपानी, मिसेज इंडिया ब्यूटीफुल डॉ. रेशू चौहान और मिस्टर इंडिया जेंटलमैन अभिनय विज को चुना गया। रनरअप साहिल खान, रवि वर्मा, कोमल चौहान व नीलम केशवानी रहीं। स्टाइल फिएस्टा, अमेजिंग आगरा और ग्रूम एंड ग्लैम द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई।