आगरालीक्स.. आगरा के पुलिस अधिकारी और उनके दो परिजनों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के एक पुलिस अधिकारी, उनकी पत्नी और मदर इन लॉ की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, पुलिस अधिकारी के दोनों बच्चों की भी जांच कराई गई लेकिन दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव है। इनके कोरोना की जांच को लिए गए सैंपल की आरटीपीसीआर की जांच भी कराई जा रही है।
आगरा में बढ रहे कोरोना के केस
आगरा में कोरोना के केस बढने लगे हैं, छह नवंबर को आगरा में कोरोना के 79 नए केस आए थे, इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढने लगी है, आगरा में अब 7,591 कोरोना संक्रमित हैं, इसमें से 6965 मरीज ठीक हो चुके हैं । 478 सक्रिय केस हैं।