आगरालीक्स.. आगरा का 17 नवंबर का प्रेस रिव्यू, दीपावली से बाजार ने पकडी स्पीड, करोडों का कारोबार, आलू, प्याज हुए सस्ते।

आगरा में 17 नवंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
बिहार में नीतीश लगातार चौथी बार बने मुख्यमंत्री, नई सरकार में भाजपा भारी, भाजपा के सात,जदयू के पांच, हम और वीआईपी के एक एक ने ली मंत्री पद की शपथ, नंद किशोर बने स्पीकर। तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी उप मुख्यमंत्री। विकास दुबे प्रकरण बिकरू कांड में 19 प्रशासनिक अधिकारी और आठ राजस्वकर्मियों पर होगी कार्रवाई, डिजिटल मीडिया, विदेशी निवेश को एक साल में 26 फीसदी तक लाना होगा।

मालाबार युदृधभ्यास का दूसरा चरण आज से, थोक महंगाई आठ महीने के उच्चतमस्तर पर, अक्टूबर में थोक महंगाई की व्रदिृध दर 1 48 फीसदी रही। कानपुर में निठारी जैसा कांड । पहले स्वदेशी कोरोना टीके के परीक्षण का तीसरा चरण शुरू। 26 हजार लोगों को परीक्षण में किया गया शामिल। बारिश से सर्दी बढी, प्रदेश के कई शहरों में बिजली गुल, नई नौकरियां तीन दिन में पता चलेंगी। नए श्रम कानून लागू होने के बाद नई नौकरियों की दी जाएगी जानकारी। अमेरिका जाने वाला हर पाचवां विद्यार्थी भारतीय, मोर्डना का टीका 99 फीसद असरदार, दागियों को चुनाव लडने से रोक पर इन्कार, पाकिस्तान में भारतीयों से दुश्मनों जैया बर्ताव, छात्रों को बजट में मिल सकता है स्मार्ट फोन या लैपटाप।

आनलाइन पढाई से जोडने की तैयारी, केदारनाथ में आठ घंटे फंसे रहे सीएम योगी और त्रिवेंद्र। हाथरस प्रकरण में पत्रकार कप्पन मामले में केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब। सरकार जुटाएगी आंकडे यूपी बना कितना स्वदेसी। संसद का शीतकालीन सत्र इस बार नहीं होगा। हार मानने को तैयार नहीं है ट्रंप बोले में जीता और कहा चुनाव नतीजों में हेराफेरी को जारी रखेंगे, मैं किसी के आगे झुकता नहीं। अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे स्पेस एक्स से रवाना चार यात्री।

अमर उजाला भैया दूज पर नौ घंटे जाम में जूझती रही ताजनगरी , बसों का करना पडा इंतजार
आगरा मेट्रो का आठ करोड से बनेगा एक कोच तीन तीन कोच की होंगी ट्रेनें
पश्चिमपुरी में 15 दिन पहले बनी सडक में तीन तीन गडढे

दैनिक जागरण कोरोना के 41 नए केस
ताजमहल की टिकट मिलना एक बजे हुआ बंद, मायूस होकर लौटे पर्यटक, पर्यटन उद्यमियों ने पांच हजार से बढाकर 15 हजार पर्यटक करने की मांग की।
52 दिनों के बाद सांस लेने लायक हुई आगरा की हवा, एक्यूआई 148 पहुंचा

हिंदुस्तान बच्चों में बढा निमोनिया, दोगुने केस
युवाओं में बढा संक्रमण, हर रोज मिलने वाले संक्रमितों में 35 साल से कम उम्र के 20 से 30 लोग
फतेहपुर सीकरी में हिस्ट्रीशीटर को पकडने गई पुलिस पर पथराव

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लाग इन करें https://agraleaks.com/