आगरालीक्स.. आगरा से आईटी कंपनी के निदेशक लापता हो गए हैं, उनका 48 घंटे से कोई पता नहीं चला है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुलमोहर वाटिका, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड निवासी रविनेश ने अपने दोस्त जितेंद्र और विनोद के साथ मिलकर टीआरपीएस आइटी ग्रुप के नाम से आईटी कंपनी शुरू की थी, कंपनी शुरू किए हुए चार साल हो चुके हैं।
सोमवार शाम को परिजनों ने रविनेश को फोन किया, काल रिसीव नहीं हुई, सिकंदरा में असोपा अस्पताल के पास रहने वाले रविनेश के फुफेरे भाई ललित को उनके फ्लैट पर भेजा । रविनेश का एक्टिवा नीचे खड़ा मिला । आफिस में ताला लगा होने पर साझीदार को बुलाकर फ्लैट खोला । उनका मोबाइल आफिस में फर्श पर पड़ा हुआ था । सोमवार की देर रात को पिता राकेश पाल ने न्यू आगरा थाने पर रविनेश के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी । मंगलवार को परिजन एएसपी सौरभ दीक्षित से मिले, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।