आगरालीक्स.. आगरा में बारिश के बाद प्रदूषण कम हो गया है, 17 नवंबर को एक्यूआई
141 रिकॉर्ड किया गया। जबकि यह 300 से 400 तक पहुंच गया था। पिछले दिनों आगरा में हवा में घुली कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से नौ गुना से अधिक और अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से पांच गुना से अधिक रिकॉर्ड की गई थी।
एक्यूआई
0-50, अच्छी
51-100, संतोषजनक
101-200, मध्यम
201-300, खराब
301-400, बहुत खराब
401-500, खतरनाक