आगरालीक्स.. आगरा का 18 नवंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, आगरा में 23 नवंबर से खुल जाएंगे कालेज और विवि, आगरा में सर्दी, फर्जी खबरों पर नियंत्रण के लिए तंत्र बनाए सरकार.

आगरा का 18 नवंबर का प्रेस रिव्यू
तब्लीगी जमात मामले में मीडिया रिपोर्टिंग पर केंद्र सरकार के जवाब से सुप्रीम कोर्ट नाखुश, कहा फर्जी खबरों पर नियंत्रण के लिए तंत्र बनाए सरकार, नहीं तो बाहरी एजेंसी को सौंपेंगे। देश पर पडता है टीवी चैनलों का असर। 12 वें ब्रिक्स सम्मेलन शिखर सम्मेलन में जिनपिंग के सामने बोले मोदी, आतंकियों का साथ देने वाले देशों को भी ठहराया जाए दोषी। नाम लिए बिना पाक पर साधा निसाना कहा आतंकवाद से संगठित तरीके से निपटने की जरूरत। दिल्ली में दो संदिग्ध जैश आतंकी अरेस्ट। बिहार में नई सरकार में मंत्रियों की संख्या घटी, सीएम योगी ने बद्रीनाथ धाम में जवानों का बढाया हौसला।

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने यूपी सरकार की रणनीति को सराहा। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की किताब में दावा, मनमोहन बने पीएम क्योंकि राहुल के लिए खतरा नहीं थे। विमानों ड्रोन को तबाह करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण, बिकरु कांड, एटा के डीएम भी आरोपियों में शामिल। क्रषि एक्ट के खिलाफ महाराष्ट्र में भी कानून । इलाहाबाद हाईकोर्ट में 28 जज स्थायी बने। 69 हजार शिक्षक भर्ती पर फैसला आज। बुलंदशहर दुष्कर्म पीडिता किशोरी को घर में घुसकर जलाया, मौत, केस वापस लेने का बना रहे थे दबाव, लगातार दूसरे दिन दिल दहला देने वाली घटना, सात पर केस। 50 बच्चों से हैवानियत और यौन शोषण के आरोप में जूनियर इंजीनियर अरेस्ट, 10 सालों में बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट में मासूमों को बनाया शिकार।

फीरोजाबाद में शराब पीने से तीन की मौत, सेंसेक्स पहली बार 44 हजार पार, मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर बनेगा कानून, सांसद रीता बहुगुणा की मासूस पोती ने दम तोडा। हेलीकाप्टर घोटाले में खुर्शीद और कमल नाथ के बेटे का नाम, 20, 21 नवंबर को तय होगी राम मंदिर निर्माण की तारीक, भारत का जिक्र आते ही बौखला जाता है पाकिस्तान, ईरान पर हमले की तैयारी में थे ट्रंप लेकिन कदम रोके, बाइडन ने कहा सत्ता हस्तांतरण में देरी से कई मौतें संभव, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीय छात्रों का 7 6 अरब डालर योगदान। चीन में पहले कोरोना का एक साल पूरा।

अमर उजाला राजा की मंडी बाजार में दुकानों के सामने भरा गंदा पानी, व्यापारी परेशान
ताजनगरी ने ओढी कोहरे की चादर, द्रश्यता शून्य
एमएलसी चुनाव में खर्च की सीमा निर्धारित नहीं
दैनिक जागरण आगरा में कोरोना से एक और मौत, 44 नए केस
बिना वीजा आंवलखेडा में रह रही जर्मनी की युवती, शिकायत पर पहुंची पुलिस
खंदारी से आईटी कंपनी का निदेशक लापता

हिंदुस्तान कोसी में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आठ स्पेशल ट्रेनें एक महीने के लिए निरस्त, छह का बदला रूट।
विवि के आवासीय संस्थान और कालेज 23 नवंबर से खुलेंगे, पहले बुलाए जाएंगे पीजी अंतिम वर्ष के छात्र
25 नवंबर से शुरू हो रहे साहलग
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/