आगरालीक्स.. आगरा में शादी समारोह शुरू हो रहे हैं, ऐसे में कोरोना के केस बेकाबू होने पर शादी समारोह के लिए गाइड लाइन जारी की गईं हैं। आगरा में शादी समारोह में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे, 100 से अधिक लोगों के शामिल होने पर सख्ती की जाएगी।
आगरा में कोरोना काल के चलते शादी समारोह की रौनक चली गई थी, अब देवउत्थान एकादशी से 25 नवंबर से शादी शुरू हो रही हैं। इस बार सहालग कम हैं लेकिन शादी समारोह में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति मिल गई है। ऐसे में कोरोना काल में यह पहली शादी होगी, जहां भीड अच्छी रहेगी।
मुंह पर मास्क, जेब में सैनेटाइजर
इस बार शादी समारोह में लोग मुंह पर मास्क लगाए दिखाई देंगे तो जेब में सैनेटाइजर होगा। दूल्हा से लेकर दुल्हन भी कोरोना से बचाव के इंतजाम करते दिखाई देंगे।
शादी के मुहूर्त
नवंबर में 25, 27 और 30
दिसंबर 1, 6, 9 10 और 11