आगरालीक्स ..आगरा के पूर्व पार्षद का कोरोना से दिल्ली में निधन हो गया, कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें दिल्ली में भर्ती किया गया था।
आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के पूर्व पार्षद को कोरोना संक्रमित होने पर दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका निधन हो गया, कोरोना पॉजिटिव की मौत का आंकडा बढने लगा है। इससे पहले आगरा के सदर क्षेत्र के डॉक्टर का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
आगरा में कोरोना से 160 की मौत
आगरा में इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव 160 की मौत हो चुकी है। इस तरह कोरोना संक्रमित मौतें नवंबर में बढने लगी है, केस भी बढने लगे हैं।