आगरालीक्स…सोने-चांदी में गिरावट का दौर जारी, शेयर बाजार में उछाल। शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी में गिरा वट का रुख बना हुआ है, जो निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो रहा है।
वायदा बाजार में सप्ताह के पहले दिन सुबह बाजार 50,234 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला जो दोपहर गिरकर 50,176 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी प्रकार चांद के रेट भी सुबह 62,119 रुपये किलो के स्तर पर खुली, जो गिराटव के साथ दोपहर तक 61,715 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।
शेयर बाजार में उछाल
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 182 अंकों की तेजी के साथ 44164 17 पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 101 अंकों की तेजी के साथ 12960 30 पर खुला। रिलायंस के शेयर में तीन फीसद का उछाल।
पेट्रोल डीजल में चौथे दिन भी बढोत्तरी
पेट्रोल डीजल के रेट सोमवार को लगातार चौथे दिन रेट बढे। दिल्ली में पेट्रोल सात पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 18 पैसे प्रति लीटर की बढोत्तरी हुई है। पेट्रोल के रेट अब 81. 53 रुपये और डीजल 71.2 5 पैसे हो गए हैं।