आगरालीक्स.. आगरा में शादी समारोह के लिए पुलिस से नहीं लेनी होगी अनुमति, डीजे से रोक हटी, यूपी के लिए नई गाइड लाइन, पढे नए नियम.
शादी समारोह को लेकर योगी सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। शादी-विवाह के लिए लोगों को अब पुलिस की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।
खास-खास
-नई गाइड लाइन को लेकर सीएम ने अधिकारियों को चेताया
-गाइड लाइन के नाम पर पुलिस उत्पीड़न पर होगी कार्रवाई
-100 लोग शादी विवाह समारोह में धूमधाम से हों शामिल
-बैंड और डीजे बजाने पर किसी प्रकार की नहीं होगी अब रोक
-बैंड और कैटर्स के लोग सौ की संख्या में नहीं जोड़े जाएंगे
गुलाबबाड़ और म्यूजिक ट्रॉली भी
देवोत्थान पर्व पर आगरा में हुए शादी समारोह में कल कई शादी समारोह में डेढ़ सौ गज की दूरी का पालन तो किया गया लेकिन कुछ बारातो में म्यूजिक ट्रॉली के साथ सिंगर नजर आए, वहीं दूल्हे के पीछे लगने वाली गुलाबबाड़ तो लगभग सभी बारातों में नजर आई।