आगरालीक्स आगरा में कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन में दिल्ली जा रहीं मेधा पाटकर को रोकने के बाद प्रदर्शन, ग्वालियर हाईवे जाम,
ग्वालियर हाईवे पर जाम, किसान हाईवे पर बैठे। पुलिस अधिकारी समझाने में लगे हुए।
कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा गुरुवार को दिल्ली में किसान मुक्ति मार्च निकाला जा रहा है, इसमें शामिल होने के लिए किसानों के जत्थे के साथ मेधा पाटकर बुधवार को ग्वालियर से रवाना हुई। उन्हें बुधवार रात को सैंया बार्डर पर रोक दिया गया। गुरुवार को कई किसान संगठन सैंया बार्डर पर पहुंच गए। मेधा पाटकर ने नेत्रत्तव में ग्वालियर हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे हुए हैं।
दिल्ली में पहुंच रहे किसान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए किसान पहुंच रहे हैं, मेट्रो को दिल्ली से बाहर जाने से रोक दिया है। हरियाणा और चंडीगढ से आ रही बस रोक दी गई हैं, इससे लोग भी परेशान हैं।
उपवास पर बैठी मेधा पाटकर
दिल्ली ना जाने देने पर मेधा पाटकर सैंया बार्डर पर बुधवार शाम से उपवास पर बैठी हुई हैं, मेधा पाटकर के उपवास पर बैठने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। आगरा के साथ ही धौलपुर के पुलिस अधिकारी समझाने के प्रयास कर रहे हैं।