आगरालीक्स…सोना 47 के पास, चांदी भी 60 हजार से नीचे, सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। चांदी की कीमत भी 60 हजार से नीचे आ गई है। सरकार भी इस माह सॉवरेन गोल बॉन्ड जारी करने जा रही है। ऐसे में सोने-चांदी में निवेश का बेहतर मौका बन रहा है। इससे सोने की कीमतों में और गिरावट का भी अंदाजा लगाया जा रहा है।
वायदा बाजार में आज सुबह सोना 48,194 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला जो दोपहर तक गिरावट के बाद 47,705 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कल भी सोना 48 हजार रुपये से नीचे आ गया था। वहीं चांदी 59,908 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर तक 59,680 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही थी।
सॉवरेन गोल बॉन्ड स्कीम 28 से
सरकार सॉवरेन गोल बॉन्ड योजना के तहत इस माह के अंत में जारी करेगी। एसजीबी योजना तहत आरबीआई निवेशकों को बाजार मूल्य से जुड़े बॉन्ड जारी करता है। 28 दिसंबर से एक जनवरी तक सॉवरेन गोल बॉन्ड योजना को उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारों का कहना है सोने में निवेश करने का यह बेहतर मौका होगा।