आगरालीक्स.. आगरा का एक एक वोट कीमती, एमएलसी चुनाव में सात फेरे लेने के बाद विदा से पहले युवती मतदान करने पहुंची।
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक के लिए मतदान चल रहा है, मंगलवार दोपहर में नगर निगम इंटर कॉलेज, ताजगंज मतदान केंद्र पर अंजलि पहुंची, उन्होंने मतदान किया।
विदा से पहले मतदान
अंजलि ने बताया कि उनकी आज ही शादी हुई है, विदा से पहले परिजनों से कहा कि वोट डालना है, वे भी तैयार हो गए। अंजलि को साथ लेकर नगर निगम इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां अंजलि ने मतदान किया ।