आगरालीक्स…दिसंबर के पहले ही दिन आगरा में कोरोना संक्रमण के बढे केस. मंगलवार को 95 लोगों में संक्रमण मिला. जानिए कहां—कहां से आए केस.
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती दिखाई नहीं दे रही है. दिसंबर माह के पहले दिन ही 95 केस सामने आए हैं. आगरा में अब कुल संक्रमितों की संख्या 9326 हो गई है. अब तक 8488 संक्रमित मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. वहीं कुल एक्टिव केस की संख्या ताजनगरी में अब 673 है.
टोटल एक्टिव केस 673
टोटल पॉजिटिव 9326
टोटल डिस्चार्ज 8488
अब तक मौत 165
टोटल सैंपल 352294
रिकवरी रेट 91.01 प्रतिशत