Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Virat Kohli break another Sachin Tendulkar record#cricket
टॉप न्यूज़बिगलीक्सस्पोर्ट्स

Virat Kohli break another Sachin Tendulkar record#cricket

106

आगरालीक्स….भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने तोडा सचिन का रिकॉर्ड. बने सबसे ज्यादा तेजी से एकदिवसीय मैचों में 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज.

आस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में कप्तान विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है. कोहली ने मैच में 23 रन बनाते ही सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड कायम कर लिया. इस मामले में वे सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं. सचिन ने 12 हजार रन बनाने के लिए 309 मैच खेले थे. वहीं, कोहली सचिन से 58 मैच पहले ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले कोहली ने सबसे तेज 10 हजार बनाने का रिकॉर्ड भी विराट ने ही तोड़ा था। इस वनडे से पहले कोहली ने 250 वनडे में 59.29 की औसत से 11,977 रन बनाए.

सीरीज हार चुकी है टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज हार चुकी है. आस्ट्रेलिया ने पहले और दूसरे वनडे में टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी है. तीसरा और अंतिम वनडे आज खेला जा रहा है. लेकिन कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पोंटिंग का रिकॉर्ड भी खतरे में
लगातार रिकॉर्ड तोडते जा रहे विराट कोहली के निशाने पर एक और रिकॉर्ड है. और ये रिकॉर्ड है आस्ट्रेलिया के धाकड बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का. यदि यदि कोहली एक सेंचुरी लगा देते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पोंटिंग ने अब तक 71 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई हैं. वहीं, कोहली 70 सेंचुरी के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

error: Content is protected !!