आगरालीक्स ….Agra News : अब बीमारियों के इलाज में एआई मदद करेगा, रिसर्च भी इसी दिशा में होनी चाहिए। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रिसर्च के सब्जेट से लेकर शीर्षक लिखने पर चर्चा की गई। ( Agra News : Workshop on Research Grant writing in SNMC, Agra #Agra )
रिसर्च ग्रांट राइटिंग” पर एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉ. शालिनी सिंह, निदेशक, आईसीएमआर-एनआईसीपीएमआर नोएडा और निदेशक-प्रभारी, आईसीएमआर-जाल्मा, डॉ. अवि के बंसल, वैज्ञानिक ई, आईसीएमआर-जाल्मा, डॉ. रुचिका गुप्ता, वैज्ञानिक ई, आईसीएमआर एनआईसीपीएमआर, नोएडा और ने अनुसंधान अनुदान लेखन के विभिन्न पहलुओं पर उनकी विशेषज्ञता पर व्याख्यान दिए गए।
कार्यशाला के दौरान शामिल किए जाने वाले विषयों में शोध प्रश्नों को डिजाइन करना, प्रभावी शीर्षक लिखना, परिचय और तर्क देना और शोध उद्देश्यों के महत्व को समझाया गया। कार्यशाला अनुसंधान परियोजनाओं के वित्तपोषण और बजटीय पहलुओं के साथ-साथ अनुसंधान डिजाइन और आचरण में नैतिक विचारों पर भी अंतर्दृष्टि प्रदान की गयी। कार्यशाला का आयोजन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा की वैज्ञानिक समीक्षा समिति (एसआरसी) की अध्यक्षा, डा दिव्या श्रीवास्तव और संस्थागत नैतिकता समिति (आईईसी) के मेम्बर सेक्र्टरी, डा गजेन्द्र विक्रम सिंह व उनकी टीम द्वारा किया गया। मंच का संचालन डा गीतु सिंह, सह आचार्या, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया। डा नीतु चौहान, सह आचार्य व विभागाध्यक्षा, ट्रांसफ्युशन मेडिसिन आदि मौजूद रहे।