आगरालीक्स ..आगरा में मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम हुआ पूरा, लगा भीषण जाम, पढे कहां कहां लगा जाम, किस रोड से जाएं।
आगरा के पीएसी मैदान पर आगरा मेट्रो शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी ने लोगों को संबोधित किया, इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से रिमोट का बटन दबाकर आगरा मेट्रो का कार्य शुरू कराया। उन्होंने लोगों को संबोधित किया, 12 40 बजे कार्यक्रम समाप्त हो गया। मगर, इस दौरान फतेहाबाद रोड से लेकर खेरिया मोड तक कई जगह यातायात बंद कर दिया गया, इससे लंबा जाम लग गया है।
ये रूट किए गए बंद
-अमर होटल की तरफ पीएसी के गेट नंबर पांच से अंदर सामुदायिक केंद्र एवं कार्यक्रम स्थल के पीछे वाहनों के पार्किंग रहेगी ।
-फूल सैय्यद मजार के पीछे गैराज की खाली जमीन पर पार्किंग रहेगी ।
-अमर होटल तिराहा से राजपुर चुंगी रोड के दोनों तरफ सिंगल पार्किंग ।
-पीएसी के पीछे हावर्ड प्लाजा से डीआइजी पीएसी कार्यालय, आवास, कमांड हाउस होते हुए पुरानी मंडी तक पार्किंग ।
-पुरानी मंडी से सर्किट हाउस होते हुए फूल सैय्यद तक का मार्ग आम जनता के लिए बंद किया गया है।
-पुरानी मंडी से होटल हावर्ड प्लाजा रोड।
यह की गई है पार्किंग व्यवस्था