आगरालीक्स….शहर के हर एंट्री स्पॉट पर पुलिस अलर्ट. यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर कड़ी निगरानी. दिल्ली जाने वाले हर शख्स की हो रही चेकिंग.
टोल प्लाजा पर रात से तैनात है पुलिस
कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर आज किसानों ने अपने आंदोलन को उग्र कर दिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे. पंजाब के कई टोल प्लाजा से सुबह से वाहन बिना टोल चुकाए जा रहे हैं. ऐसे में किसानों के इस ऐलान को देखते हुए आगरा में भी कड़ी सुरक्षा कर दी गई है. शहर के हर एंट्री स्पॉट पर पुलिस का कड़ा पहना बिठा दिया है. यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर खुद एसएसपी शुक्रवार से निगरानी रखे हुए हैं. दिल्ली जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है. उनकी निगरानी में ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं कोई किसान दिल्ली तो नहंी जा रहा है. आगरा मथुरा हाइवे पर भी यही हाल है. यहां पर भी पुलिस का काफी पहरा है.

आगरा के किसान भी हैं तैयार
किसानों के इस ऐलान के साथ ही आगरा के किसान भी तैयार हैं. मीडिया रिपोर्ट में कुछ किसान नेताओं ने बताया है कि वह आज दोपहर बाद दिल्ली के लिए कूच करेंगे और शहर के हर टोल प्लाजा को फ्री करेंगे. हालांकि इससे पहले ही पुलिस इन सभी किसान नेताओं पर अपनी नजर रखे हुए है. कईयों को तो पुलिस ने नजरबंद भी किया हुआ है. सैंया पर एसडीएम खेरागढ़ और सीओ खेरागढ़ पुलिस फोर्स को लगा दिया गया था. इधर किसान नेता बने सिंह ने कहा है सीकरी टोल प्लाजा का एक बजे घेराव किया जाएगा. इसको लेकर अछनेरा सर्किल का फोर्स तैनात हो गया था. सीओ अछनेरा ने बताया पुलिस पूरी तरह तैनात है. इधर खंदौली और रहन कला के किसान नेताओं ने भी दोपहर 12 बजे के बाद हाईवे जाम और टोल प्लाजा को घेरने की ऐलान किया है. उनकी चेतावनी के बाद एसडीएम एत्मादपुर और सीओ एत्मादपुर पुलिस फोर्स के साथ रहन कला और यमुना एक्सप्रेस पर स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स को लेकर पहुंच गए थे. वहीं फरह पर पुलिस तैनात हो गई थी.