आगरालीक्स… शेयर बाजार आज सुबह 310 अंकों की तेजी के साथ 46,573 पर खुला, जबकि निफ्टी 96 अंकों की तेजी के साथ 13,663.10 पर खुला। सकारात्मक अंतरराष्ट्रीय बाजार संकेतों के चलते बाजार में बाजार में यह तेजी आई है। सुबह सिंगापुर के निफ्टी ने 90 अंक की तेजी देखी गई, जिसके बाद भारत ने नई ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल की। शुरुआती करोबार में 1094 शेयरों में तेजी और 250 में गिरावट आई। निफ्टी पर बढ़त वाले शेयर हैं एमएंडएम, ओएनजीसी, एशियन पेट्स, टाटा मोर्टस् और नेस्ले शामिल हैं। एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, कोटक महेंद्र बैंक और टाइटन जैसे कई शेयर अपने 52 हफ्ते के ऊपरी हिस्से में पहुंच गए। तीन सौ शेयरों में अपर सर्किट लगाना पड़ा है, जिसमें बर्गर किंग भी शामिल हैं। बर्कर किंग में आज भी 20 फीसदी अपर सर्किट लगा है।
वायदा बाजार में भी आई तेजी
सोने-चांद की कीमतों में फिर तेज उछाल आ गया है। सोना एक बार फिर 50 हजार के करीब तो चांदी 66 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं शेयर बाजार एक बार फिर ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल की है। वायदा बाजार में सोने के भाव में आज तेजी का रुख रहा। सुबह सोना 49,510 रुपये प्रति दस ग्राम रहा, जो बिना किसी गिरावट के दोपहर तक 49,585 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी आज सुबह 65,000 हजार रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली जो तेजी के साथ दोपहर तक 65,629 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी।
रूपया भी मजबूत
बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया भी थोड़ा मजबूत दिखा। आज 17 पैसे मजबूत होकर रुपया डालर के मुकाबले 73.47 पर खुला, जबकि कल 73,64 रुपये पर बंद हुआ था।