आगरालीक्स.. आगरा में कार और कंटेनर की भीषण भिडंत, दर्दनाक हादसे में आगरा के चार लोगों की मौत।
आगरा में मंगलवार सुबह डौकी के कुंडाैल में पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर इयोन कार से कुंडौल निवासी 18 वर्षीय प्रवीण, 18 वर्षीय आकाश और 20 वर्षीय कल्ला बाहर निकले, इसी दौरान आगराफतेहाबाद रोड पर फतेहाबाद की ओर से तेज रफ्तार कंटेनर आ गया। उन्होंने कार को रोका तो एक साईकिल सवार आ गया, साईकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई। कार कंटेनर से टकरा गई। साइकिल सवार भी दोनों वाहनों के बीच में आ गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी। दोनों वाहनों की चपेट में आए साइकिल सवार कुंडौल निवासी 36 वर्षीय रसीदी की भी मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया।