आगरालीक्स आगरा में न्यू ईयर सेलीब्रेशन में अ..नलिमिटेड ड्रिंक, अनलिमिटेड खाना, पढे होटल, रेस्टोरेंट और रूफ टाप कैफे के पैकेज।
आगरा में न्यू ईयर सेलीब्रेशन केलिए होटल, रेस्टोरेंट और रूफ टाप कैफे में तैयारियां चल रही हैं, अलग अलग पैकेज हैं। हालांकि, कोरोना प्रोटोकॉल के चलते 100 लोगों को ही नए साल के जश्न की पार्टी में शामिल करने की पाबंदी के बाद अधिकांश होटलों में इन हाउस गेस्ट के लिए ही पार्टी आयोजित की जा रही है। कुछ होटलों में पांच हजार से 10 हजार के कपल पैकेज दिए गए हैं, इसमें अनलिमिटेड ड्रिंक के साथ खाना है और लाइव डीजे की प्रस्तुति है।
रूफ टाप कैफे में चार से आठ हजार का पैकेज
आगरा में एक दर्जन रूफ टाप कैफे हैं,इन रूफ टाप कैफे में कपल के लिए चार हजार से आठ हजार रुपये का पैकेज है। इसमें अनलिमिटेड ड्रिंक हैं, बीयर के साथ कई तरह की शराब हैं, अनलिमिटेड फूड और जमकर मस्ती करने के लिए लाइव डीजे की प्रस्तुति है।
रेस्टोरेंट के भी अलग अलग पैकेज
रेस्टोरेंट के भी अलग अलग पैकेज हैं, दो हजार से लेकर पांच हजार का कपल के लिए पैकेज है, इसमें भी अनलिमिटेड ड्रिंक के साथ खाना है और डीजे की लाइव प्रस्तुति है।
रात नौ बजे से आधी रात तक जश्न
न्यू ईयर की पार्टी रात नौ बजे से शुरू होगी, रात 12 बजे नए साल का जश्न मनाया जाएगा और आधी रात तक पार्टी चलेगी।

हंगर विंग में 1499 कपल और सिंगल के लिए 999
हंगर विंग रेस्टोरेंट में कपल के लिए 1499 रुपये और सिंगल के लिए 999 रुपये हैं।