आगरालीक्स.. आगरा में हादसा, जेसीबी के तालाब खोदते समय मिटटी की ढाय ढहने से बच्चे दबे, नौ बच्चों को बाहर निकाला, बचाव कार्य जारी।
आगरा के रुनकता, सिकंदरा में गुरुवार को तालाब खोदने के लिए जेसीबी लगी हुई थी, जेसीबी के तालाब खोदते समय बच्चों की भी भीड लग गई, बच्चे एक हिस्से पर खडे हुए थे, शाम के समय तालाब के जिस हिस्से पर बच्चे खडे हुए थे वह नीचे गिर गया। हादसे में दो दर्जन बच्चे मिटटी की ढाह के नीचे दब गए।
कुछ बच्चों को निकाला
बच्चों के मिटटी की ढाय के नीचे दबने पर स्थानीय लोग आ गए, पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंच गई, बच्चों को बाहर निकालने के बाद एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया है, यहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।
