आगरालीक्स…आगरा महाधर्मप्रांत के नये आर्चबिशप बने डॉ. राफी मंजली. सेंट पीटर्स कॉलेज कैंपस में पद की शपथ ली…इस दौरान देश के विभिन्न स्थानों से आए करीब डेढ़ दर्जन धर्माध्यक्षों ने भाग लिया.
टीका लगा और आरती उतारकर स्वागत
नवागत आर्चबिशप (धर्माध्यक्ष) डॉ. राफी मंजली प्रयागराज से 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आगरा आए। निष्कलंक माता महागिरजाघर के मुख्य द्वार पर निर्वतमान आर्चविशप डा. अल्बर्ट डिसूजा ने उनका स्वागत किया। बच्चों ने भारतीय संस्कृति के तहत उनका टीका लगाकर आरती उतारी। गिरजाघर के घंटे-घड़ियाल बजाए गए। उन्होंने मुख्य वेदी के सामने घुटने टेककर आराधना की और प्रभु को धन्यवाद दिया।
प्रयागराज में थे आर्चबिशप
आगरा धर्मप्रांत के आध्यात्मिक निर्देशक फादर मून लाजरस ने बताया कि आर्चबिशप डा. अल्बर्ट डिसूजा द्वारा गत चार अगस्त को 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने से आगरा धर्मप्रांत की धर्माध्यक्षीय पीठ रिक्त हो गई थी। वर्तमान पोप फ्रांसिस ने गत 12 नवंबर को डॉ. राफी मंजली को प्रयागराज धर्माध्यक्ष की जिम्मेदारियों से मुक्त कर आगरा स्थानांतरित किया था।
नवागत आर्चबिशप का जीवन परिचय
आर्च बिशप डॉ. राफी मंजली का जन्म सात फरवरी 1958 को केरल में हुआ था। आगरा धर्मक्षेत्र के लिए 11 मार्च 19 83 पुरोहिताभिषक हुआ। पोप बेनेडिक्ट सोलहवें ने उन्हें 2007 में वाराणसी और फिर 1913 में इलाहाबाद स्थानांतरित किया था। उनकी नियुक्ति को लेकर क्रिश्चियन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने बताया कि उनके आगमन से चहुंओर खुशी व्याप्त है।