Wednesday , 22 July 2026
Home एजुकेशन The speed of rotation on the axis of the Earth is getting faster, Scientist also shocked
एजुकेशनटॉप न्यूज़देश दुनिया

The speed of rotation on the axis of the Earth is getting faster, Scientist also shocked

184

आगरालीक्स….बदलना होगा दुनिया की सभी घडियों का समय. वैज्ञानिक भी हो रहे परेशान. जानिए आखिर क्या है वजह…

पृथ्वी की धुरी पर घूमने की गति हो रही तेज
क्या आपको मालूम है कि धरती ने अपनी धुरी पर घूमने की गति बढा दी है! पहले 24 घंटों में पृथ्वी एक चक्कर पूरा करती थी, लेकिन पिछली एक जून से धरती अपना चक्कर 24 घंटों से कम समय में पूरा कर रही है. वैज्ञानिक इसको लेकर परेशान है कि इसे मैनेज कैसे किया जाए. इसकी वजह से धरती के सभी देशों कासमय बदल सकता है.

Meet The Urwerk $2.7 Million AMC Atomic Clock And Paired Wristwatch
एटॉमिक क्लॉक

बदलना होगा घडियों का समय
पृथ्वी की गति में तेजी आने के बाद धरती पर मौजूद सभी देशों का समय बदल जाता है. वैज्ञानिकों को अपनी—अपनी जगहों पर मौजूद एटॉमिक क्लॉक का समय बदलना पडेगा यानी इस बार वैज्ञानिकों को निगेटिव लीप सेकेंट अपनी—अपनी घडियों से जोडना पडेगा. सन् 1970 से अब तक 27 लीप सेकेंड जोडे जा चुके हैं. ब्रिटिश वेबसाइट डेली मेल में हाल ही में प्रकाशित खबर के अनुसार पिछले कई दशकों से धरती 24 घंटे से ज्यादा समय लेकर अपनी धुरी पर घूम रही थी, लेकिन पिछले साल जून से 24 घंटे से कम समय में एक चक्कर पूरा कर रही है. धरती इस समय 24 घंटे में 0.5 मिली सेकेंड कम समय में घूम रही है. यानी हमारे 24 घंटे में 0.5 मिली सेकेंड कम हो चुके हैं.

2005 में था सबसे छोटा दिन
इस वर्ष (2020) से पहले छोटा दिन 2005 में था, पिछले 12 महीनों में यह रिकाूर्ड कुल 28 बार टूट चुका है. समय का यह बदलाव केवल एटॉमिक क्लॉक पर ही देखा जा सकता है. पर इसके कारण से कई दिक्कत आ सकती हैं. क्योंकि हमारे सेटेलाइट्स और संचार यंत्र सोलर टाइम के अनुसार सेट किया जाता है. ये समय तारों, चांद और सूरज कीपोजीशन के अनुसार सेट की जाती हैं.

50 साल में जुडे 27 लीप सेकेंड
पेरिस स्थित इंटरनेशनल अर्थ रोटेशन सर्विस के वैज्ञानिक समय के साथ सामंजस्य बनाए रखने के लिए 70 के दशक से अब तक 27 लीप सेकेंड जोड चुके हैं. पिछली बर 2016 में लीप सेकेंड जोडा गया है लेकिन अब इस बार लीप सेकेंड हटाने का समय आ चुका है, यानी निगेटिव लीप सेकेंड जोडना पडेगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!