Thursday , 3 September 2026
Home agraleaks 50 children fall ill after consuming adulterated milk in mid day meal in Agra
agraleaks

50 children fall ill after consuming adulterated milk in mid day meal in Agra

225

kids
आगरालीक्स……..
आगरा के सरकारी स्कूल में सिंथेटिक दूध पीने से 50 बच्चों की तबीयत बिगड गई, उन्हें उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और पैरों में पसीना आने पर जिला अस्तपाल, एसएन मेडिकल कॉलेज और खेरागढ सीएचसी पर भर्ती किया गया है। चार बच्चों की हालत गंभीर है।
आगरा के खेरागढ उंटगिरि में प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाडी केंद्र चलता है। यहां सुबह नौ बजे बच्चों को मिड डे मील में एक एक चमचा दूध दिया गया। दूध कडवा होने पर कुछ बच्चों ने मना किया तो शिक्षकों ने हाथों पर संटी मारते हुए दूध पीने के लिए कहा, दूध पीने के कुछ देर बाद ही उल्टी, पेट दर्द और गले में दर्द होना लगा। कुछ बच्चों को खून की उल्टी भी हुई। इससे अफरा तफरी मच गई। एंबुलेंस से स्कूल के करीब 100 बच्चों को खेरागढ सीएचसी लाया गया।
kids 3जिला अस्पताल में 25 बच्चे
खेरागबढ से जिला अस्पताल में 25 बच्चे रेपफर किए गए हैं। इसमें से 10 बच्चों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जबिक चार बच्चे एसएन में भर्ती हैं। इसमें से अमित, रेशमा, करन और भोलू की हालत गंभीर है।
दूध में यूरिया होने की आशंका
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को सिंथेटिक दूध पिलाए जाने से तबीयत बिगडी है। दूध बनाने के लिए यूरिया का इस्तेमाल किए जाने से बच्चों को चक्कर आए थे और उल्टी हुई हैं। दूध के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
शिक्षक गायब, शिक्षक संघ कर रहा ​विरोध
इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक गायब हो गए हैं। जबकि शिक्षक संघ मिड डे मील में दूध दिए जाने का विरोध कर रहा है। उन्होंने इस तरह की अनहोनी की आशंका भी जताई थी।
3 .20 रुपये में दूध और कोफृता
kids 2इस घटना के बाद शासन की नीति पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रत्येक बच्चे के लिए 3. 20 रुपये दिए जा रहे हैं, जिससे 250 एमएल दूध और कोफृता देना है जो संभव नहीं है, दूध का रेट ही 42 से 50 रुपये तक है और इसमें चीनी भी मिलानी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra News : Heavy rain alert in Agra

आगरालीक्स…आगरा में आधा घंटे की बारिश में कई जगह जलभराव…उमस भरी गर्मी...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर पूरे...

agraleaksटूरिज़्म

Ritesh Pratap of Agra did Kinnaur Kailash Yatra by Bullet Bike

आगरालीक्स…आगरा के रितेश प्रताप ने बुलेट मोटरसाइकिल से की किन्नौर कैलाश यात्रा....

agraleaksआगरा

Agra News: Sanskar Bharati Agra to honor 101 art gurus on Guru Purnima…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु पूर्णिमा पर 101 कला गुरुओं का होगा सम्मान. भारतीय...

error: Content is protected !!