Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Student group accused of molesting Girl student at Agra College gate
agraleaks

Student group accused of molesting Girl student at Agra College gate

st 2
आगरालीक्स
 ……..आगरा कॉलेज के गेट पर बीएससी के छात्रों ने एक छात्रा के साथ छेडखानी की, उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के समर्थन में आए विधि के छात्रों का गुट

 

कान्सेप्ट फोटो 

बीएससी के छात्रों से भिड गया। बीए सेकेंड ईयर की छात्रा ने थाने में बीएससी के थर्ड ईयर के छात्र नवनीत यादव और उसके साथियों पर छेडखानी और अश्लील हरकत करने की तहरीर दी है।
बीए सेकेंड ईयर की छात्रा मंगलवार सुबह कॉलेज जा रही थी, कॉलेज के गेट के बाहर बीएससी थर्ड ईयर का छात्र नवनीत यादव , मैनपुरी अपने साथियों के साथ खडा हुआ था। उसने छात्रा के साथ छेडखानी शुरू कर दी और अश्लील हरकत की। छात्रा दौडकर कॉलेज के गेट में घुस गई। उसने प्रोक्टोरियल बोर्ड से शिकायत की तो शिक्षक गेट पर पहुंच गए।
छात्रा के समर्थन में आए छात्रों को पीटा
छात्रा के समर्थन में विधि सेकेंड ईयर का छात्र आशीष शर्मा और उसके साथी आ गए। वे नवनीत यादव के गुट से भिड गए, गेट पर नवनीत यादव के गुट ने आशीष शर्मा और उसके साथियों की जमकर धुनाई लगाई।
छेडखानी के बाद सत्ता की हनक
नवनीत यादव बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है और मैनपुरी का रहने वाला है। वह सत्ता की हनक दिखाकर कॉलेज में गुंडागर्दी करता है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन द्वारा बुधवार को कडी कार्रवाई की जा सकती है।
शिक्षक पर हाथ छोडने वाला छात्र भी सक्रिय
पिछले सत्र में नाई की मंडी के बीएससी ​सेकेंड ईयर के छात्र असद वारसी ने​ शिक्षक डॉ अमित रावत पर हाथ छोड दिया था। छात्र को सस्पेंड करने के साथ ही एग्जाम में ही कॉलेज में आने की हिदायत दी गई थी, इसके बाद भी वह पिछले कुछ दिनों से कॉलेज में दिखाई देने लगा है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!