आगरालीक्स.. आगरा से कोटा लखनऊ के लिए कोटा पटना स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से संचालित की जाएगी, यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी और आगरा में ठहराव होगा। इससे आगरा से कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
11 जनवरी से गाडी संख्या 03239, 03240 पटना कोटा स्पेशल ट्रेन का संचालक शुरू किया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को पटना से चलेगी, ट्रेन मंगलवार और शनिवार को कोटा से चलेगी। पटना से चलकर र्टेन शाम 5. 20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचगी और कोटा से चलने वाली ट्रेन रात 11 .55 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।