Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Australia’s position in third test strong, Pant, Jadeja injured
टॉप न्यूज़बिगलीक्सस्पोर्ट्स

Australia’s position in third test strong, Pant, Jadeja injured

117

नईदिल्लीलीक्स… भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दिन आस्ट्रेलिया ने भारत को 244 रन पर समेट कर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाकर 197 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
भारत ने आज कल के दो विकेट पर 96 रन के स्कोर पर पारी की शुरूआत की लेकिन कप्तान रहाणे भारत के स्कोर को 117 रन पर पहुंचाने के बाद अपने निजी 22 रन के स्कोर पर पेट कमिंस के हाथ आउट हो गए।
एक के बाद एक आउट हुए खिलाड़ी
इसके बाद हनुमा बिहारी चार रन बनाकर हेजलवुड के थ्रो पर रन आउट हो गए। दूसरे छोर पर पुजारा टिके रहे और ऋषभ पंत के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन 195 रन के स्कोर पर पंत भी हेजलवुड की गेंद पर चलते बने।
पुजारा का अर्धशतक
इधर पुजारा ने अपने 50 रन पूरे कर लिए लेकिन इसके बाद इसी स्कोर पर कमिंस का शिकार होकर पवेलियन को लौट गए। इसके बाद भी विकेटों का पतझड़ रुका नहीं। रवींद्र जडेजा एक छोर को संभाले रहे लेकिन दूसरे छोर से आर अश्विन, 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। नवदीप सैनी तीन रन बनाकर चलते बने। जसप्रीत बुमराह तीसरे रन आउट होने वाले खिलाड़ी रहे, जो कोई रन नहीं बना सके। आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे छोर पर आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का मुकाबला कर रहे 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
तीन खिलाड़ी रन आउट
भारतीय बल्लेबाज आस्ट्रेलिया की गेंदबाजों से बचने और उनके खिलाड़ियों की शानदार फील्डिंग के कारण एक एक रन बनाने को तरसते रहे। शानदार फील्डिंग के कारण ही हनुमा बिहारी, आर अश्विन और बुमराह रन आउट हुए। भारत की ओर से पहली पारी में स्मिथ को रन आउट किया गया था।
आस्ट्रेलिया को बढ़त
भारत के 244 रन पर आउट होने पर आस्ट्रेलिया को 97 रन की बढ़त मिली। आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी की सधी शुरुआत की लेकिन मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले पुलोस्की को दस रन पर चलता कर दिया। इसके बाद वार्नर भी 13 रन बनाकर अश्विनी का शिकार बने । इसके बाद लाबुशाने और स्मिथ ने आस्ट्रेलिया का कोई विकेट नहीं गिरने दिया और खेल खत्म होने के समय तक लाबुशाने 47 रन और स्मिथ 29 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे।
ऋषभ पंत और जडे़जा चोटिल
भारत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान कमिंस की गेंद कोहनी पर लगने से चोट खा बैठे और पवेलियन लौट गए बाद में गेंदबाजी को आए लेकिन वह टिक नहीं सके। इसके बाद उन्हें स्केनिंग के लिए ले जाया गया है। दूसरी पारी में पंत की जगह शाह ने कीपिंग की, जबकि जडेजा भी स्टार्क की गेंद अंगूठे में लगने से चोटिल हुए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!