नईदिल्लीलीक्स… भाजपा का प. बंगाल में एक मुट्ठी चावल अभियान। गुजरात के पूर्व सीएम सोलंकी का निधन समेत देश-विदेश की अब तक की खबरें।
कांग्रेस की केंद्र के खिलाफ आक्रामक योजना
कांग्रेस अब केंद्र के खिलाफ आक्रामक योजना बना रही है। सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें किसान आंदोलन पर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी पार्टी नेताओँ के साथ उस रणनीति पर चर्चा करेगी, जिसके तहत दिल्ली के बार्डर पर पिछले डेढ़ महीने से आंदोलन कर रहे हजारों किसानों को कड़क़ड़ाती ठंड में घऱ भेजा जा सके।
गुजरात के पूर्व सीएम सोलंकी का निधन
चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे, उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीएम ने कहा कि उन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है। वह राज्य के मुख्यमंत्री रहने के साथ केंद्र में नरसिंह राव सरकार में विदेश मंत्री भी रहे थे।
तिरंगा फहराने पर शर्मिंदा नहीं
अमेरिकी संसद भवन केपिटाल हिल के पास राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जब भारी हंगामा और उपद्रव किया, तब उस दौरान एक शख्स भारतीय तिरंगा भी लहरा रहा था, जिस शख्स के हाथ में यह तिरंगा था उसका नाम विन्सेंट जेवियर है। उसका कहना है कि उसका इरादा यह साबित करना था कि अमेरिका नस्लवादी नहीं है। ज्ञातव्य है कि कैपिटल हिल पर तिरंगा फहराये जाने को लेकर कांग्रेस के शशि थरूर और भाजपा के वरुण गांधी ने ट्वीटर युद्घ छिड़ गया था।
नड्डा छेड़ेंगे एक मुठ्ठी चावल अभियान
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले से एक मुट्ठी चावल संग्रह अभियान की शुरुआत करेंगे और इसके बाद वह एक किसान परिरवार के घर दोपहर का भोजन भी करेंगे। नड्डा एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह 11 बजे वर्धमान पहुंचे, उनका यहां रोड शो करने और पार्टी की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है