नईदिल्लीलीक्स… विश्व के सबसे बड़े धनकुबेरों में शामिल एलन मस्क की कंपनी बेंगलुरू में टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्ट्रेशन कराया है।
टेस्ला कंपनी बेंगलुरु में ही अपनी लग्जरी इलोक्ट्रोनिक कारों का निर्माण करेगी। टेस्ला कंपनी बेंगलुरु में एक रिसर्च एंड डेवलपेंट यूनिट के साथ अपना कामकाज शुरू करेगी। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बीते साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि उनकी कंपनी 20-21 में अपनी कार भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी भारतीय बाजार में मॉडल-3 को लांच कर सकती है। साल की पहली तिमाही के अंत में डिलीवरी शुरू हो सकती है।