आगरालीक्स…1703 सैंपल्स में से सिर्फ 6 मिले कोरोना संक्रमित. गुरुवार को आगरा में और भी कम हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार.
6 संक्रमित मिले तो 13 हुए डिस्चार्ज
आगरा में कोवीशील्ड वैक्सीन की खेप आ चुकी है. शनिवार को हेल्थ वर्कर्स को ये वैक्सीन लगाई जाएगी. इससे पहले आगरा में कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से काबू पाना शुरू हो गया है. गुरुवार को आए आंकड़ों के अनुसार 1703 सैंपल यानी जांच में से केवल 6 लोगों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं 13 लोग गुरुवार को इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. आगरा में अब कुल कोरोना संक्रमण के मामले 10408 हो गई है जबकि अब तक 10124 इस संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं. जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 171 लोगों की मौत हो चुकी है.
अब तक का कोरोना अपडेट
टोटल एक्टिव केस 113
टोटल संक्रमित 10408
टोटल डिस्चार्ज 10124
अब तक मौत 171
टोटल सैंपल 459065
रिकवरी प्रतिशत 97.27 प्रतिशत