Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Accurate detection of cervical cancer now with mobile scanner Device# Agra News
टॉप न्यूज़सिटी लाइवहेल्थ

Accurate detection of cervical cancer now with mobile scanner Device# Agra News

219

आगरालीक्स…सर्वाइकल कैंसर की सटीक पहचान अब मोबाइल स्कैनर से. यूपी में इस तरह की पहली डिवाइस. 30 जनवरी को लग रहा है फ्री जांच कैम्प. जानिए कहां और किस टाइम.

मोबाइलनुमा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से होगी जांच
सर्वाइकल कैंसर की अब जल्द और सटीक पहचान की जा सकती है. इससे इस कैंसर का इलाज और बेहतर ढंग से हो सकेगा. यह जानकारी रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा ने दी. रेनबो हाॅस्पिटल में गुरूवार को सर्वाइकल कैंसर के इलाज की आधुनिक तकनीक विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें डा. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि ईवा सिस्टम एक मोबाइलनुमा इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस है, जो महिलाओं की बच्चेदानी के मुंह को जांच सकती है. इसमें एक उम्दा लैंस लगा होता है जो किसी भी तस्वीर को 70 गुना तक बड़ा करके दर्शाता है. देखने में यह एकदम मोबाइल की तरह है.

इस डिवाइस को 42 देशों के विशेषज्ञों के अनुभवों के आधार पर तैयार किया गया है

42 देशों के विशेषज्ञों ने अनुभवों से किया तैयार
इस डिवाइस को 42 देशों के विशेषज्ञों के अनुभवों के आधार पर तैयार किया गया है. भारत से भी पांच विशेषज्ञ शामिल हैं, जिसमें आगरा कीं डा. जयदीप मल्होत्रा भी हैं. फिलहाल सर्वाइकल कैंसर की पहचान पेपस्मीयर, सीटी स्कैन आदि जांचों से की जाती है, लेकिय मोबाइल स्कैन यह एक आधुनिक और आसान जांच है. विशेषज्ञों के साथ ही प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाॅफ इस जांच को कर सकता है और डिवाइस अपनी अनलिमिटेड मैमोरी से मरीजों की रिपोर्ट्स को अपने रिकाॅर्ड में रखती है. इससे किसी मरीज की आज की गई रिपोर्ट दो वर्ष बाद भी उपलब्ध रहती है. रेनबो हाॅस्पिटल में इस डिवाइस से जांच के बाद सर्वाइकल कैंसर का इलाज किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में यह पहली डिवाइस है.

मृत्यु का बड़ा कारण है कैंसर का देरी से पता चलना
रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का पता देरी से चलने के कारण यह मृत्यु का बड़ा कारण है. हर साल इससे 74 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है. हर आठ मिनट में एक महिला सर्वाइकल कैंसर से जान गंवाती है. जनवरी माह सर्विक्स कैंसर की जागरूकता के रूप में मनाया जाता है. इसी के अंतर्गत रेनबो हाॅस्पिटल में यह कार्यशाला आयोजित की गई. महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और गर्भाशय के मुंह का कैंसर अगर समय से पता लगा लिया जाए तो उनका जीवन बचाया जा सकता है. 40 की उम्र के बाद हर महिला को सर्वाइकल कैंसर की जांच करानी चाहिए, जो अब बहुत आसान है. मोबाइल स्कैनर से भी यह की जा सकती है

अस्पताल में हुआ प्रशिक्षण
अस्पताल में इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने महिलाओं को बचाव रखने, माताओं को जांच कराने और लड़कियों के लिए वैक्क्सीनेशन कराने की सलाह दी. इस अवसर पर डा. केशव मल्होत्रा, डा. राजीव लोचन शर्मा, डा. मनप्रीत शर्मा, डा. शैमी बंसल, डा. राहुल गुप्ता आदि मौजूद थे.

30 जनवरी को निःशुल्क जांच करा सकती हैं
डा. निहारिका मल्होत्रा ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में एक विशाल निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा है, जिसमें महिलाएं अपनी ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर जांच निशुल्क करा सकती हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

हेल्थ

Agra News: IAP Agra provided CPR training to police personnel and raised awareness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पु​लिसकर्मियों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग. आईएपी ने पुलिस...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!