आगरालीक्स…13 दिन पहले हुई शादी. पंखे पर लटका मिला पति. रात को पत्नी से किसी बात को लेकर हो गई थी कहासुनी…
फाइनेंस रिकवरी का करता था काम
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के पुष्प विहार में पत्नी से कहासुनी होने पर 30 वर्षीय कृष्णा ने फांसी लगाकर जान दे दी. उसका शव कमरे में पंखे पर लटका मिला. सूचना पर हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत ने बताया कृष्णा पुत्र नन्द किशोर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर पुष्प विहार एक कंपनी में फाइनेंस रिकवरी का काम करता था. उसकी शादी 13 दिन पहले शादी हुई थी. कल रात को पत्नी प्रीति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. देर रात कृष्णा का शव पंखे पर झूल रहा था. उसने फांसी लगाकर जान दे दी. इधर 13 दिन पहले जिस घर में खुशियां का माहौल था वहां शनिवार को चीत्कार मच गया.
पहले से एक दूसरे को जानते थे दोनों
30 वर्षीय कृष्णा शर्मा पुत्र नंद किशोर शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था. पुलिस के अनुसार प्रीति और कृष्णा एक दूसरे को पहले से जानते थे. 13 दिन पहले ही दोनों ने शादी की थी. घर में खुशियों का माहौल था. वह पत्नी के साथ पुष्प विहार में किराए के मकान में रह रहा था. शुकवार की शाम को नवदंपती में किसी बात पर कहासुनी हो गई. इससे नाराज होकर पत्नी पति को बिना बताए अपने भाइे के यहां चली गई. रात को जब कृष्णा वापस घर लौटा तो वहां पत्नी नहीं मिली इस पर कृष्णा ने अपने जयपुर में रहने वाले अपने जीजा को फोन किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. जीजा ने किसी तरह उसको रोका और फौरन उसने जो बातें कही थी वह फोन करके प्रीति को बताई. इस पर प्रीति घर पहुंच गई, लेकिन यहां एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इस पर उसने अपनी पत्नी को बाहर गैलरी में धक्का दे दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया.
पत्नी को धक्का देकर कर दिया था कमरे से बाहर
बताया जाता है कि काफी देर तक प्रीति पहले गैलरी में बैठी रही. लेकिन फिर भी जब कृष्णा ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने आवाज लगाई. अंदर से कोई आवाज न आने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो कृष्णा चादर का फंदा बनाकर पंखे पर लटका हुआ था. प्रीति के चीखने पर लोग आ गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि खुदकुशी के पीछे पति—पत्नी के बीच हुआ विवाद है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.