आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि के 90 फीसद एलएलबी के छात्र पफेल हो गए हैं, आज परीक्षा समिति की बैठक में छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने पर निर्णय लिया जाएगा।
अंबेडकर विवि के एलएलबी के 90 फीसद छात्र पफेल हो गए हैं, छात्रों द्वारा दोबारा परीक्षा कराने की मांग की जा रही हे। इसे लेकर रविवार को विवि के पालीवाल परिसर में होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2020 21 की परीक्षा में प्रश्न पत्र के प्रारूप सहित अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी।
18 जनवरी को होगी विद्या परिषद की बैठक
परीक्षा समिति में जो भी प्रस्ताव पास होंगे, उन पर मुहर लगाने के लिए 18 जनवरी को विद्या परिषद की बैठक बुलाई गई है, इन प्रस्तावों को विद्या परिषद की बैठक में रखा जाएगा। वहीं, 20 जनवरी को इन निर्णयों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए कार्य परिषद की बैठक बुलाई गई है।