आगरालीक्स…CBSE 10, 12वीं बोर्ड एग्जाम्स को लेकर स्टूडेंट्स और शिक्षकों की शिकायतें. शिक्षा मंत्री ने दिए हर शिकायत का जवाब. JEE Main 2021 और NEET 2021 एग्जाम्स पर भी दिए जवाब.
सीबीएसई 10, 12 बोर्ड एग्जाम्स 2021, जेईई मेन 2021 और नीट 2021 परीक्षाओं पर छात्रों और शिक्षकों की बढ़ती शिकायतों के बीच सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देश भर में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के साथ एक वेबिनार को संबोधित करते हुए उनके हर प्रश्नों के जवाब दिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री सोमवार (18 जनवरी) को कहा कि इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं के प्रश्न वर्ष 2020 पाठ्यक्रम के अनुसार ही आधारित होंगे. कोरोनावायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए कम पाठ्यक्रम की घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि “छात्रों को केवल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के लिए संशोधित पाठ्यक्रम का अध्ययन करना होगा.
इन प्रश्नों के दिए उत्तर
- कक्षा 9 वीं और 11 वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करें
इस प्रश्न पर शिक्षा मंत्री ने सीधे जवाब नहीं देने का फैसला किया, लेकिन कहा कि सीबीएसई और अन्य बोर्ड कोविड-19 के कारण इस शैक्षणिक सत्र में छात्रों को होने वाली कठिनाइयों से अवगत है और यही कारण है कि इस बार परीक्षा कम हुए सिलेबस पर आधारित है. - जेईई मेन, नीट 2021 हो पोस्टपोन
मंत्री ने कहा कि 2021 में इन प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित करना आसान नहीं है, लेकिन कहा गया है कि नीट 2021 और जेईई 2021 परीक्षा में प्रश्न कम किए गए सिलेबस पर आधारित होंगे. - ऑफलाइन कक्षाओं के बजाय ऑनलाइन स्कूल
इस सवाल के जवाब में पोखरियाल ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं उन छात्रों के लिए एक विकल्प बनी रहेंगी जो शारीरिक रूप से स्कूल में शामिल नहीं हो पाते हैं.