आगरालीक्स…(अजीबोगरीब दुनिया)…पति को तलाक देकर महिला ने अपने 21 साल के सौतेले बेटे से की शादी….प्लास्टिक सर्जरी से खुद को बनाया यंग..
मॉस्को की रहने वाली एक रूसी ब्लॉगर, जिसने अपने पति को तलाक दे दिया और अपने सौतेले बेटे से शादी कर ली. अब उसने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. 35 वर्षीय मरीना बालामशेवा ने अपने सौतेले बेटे व्लादिमीर शाविरिन से पिछले साल शादी की. मरीना की इस शादी की इंटरनेट पर काफी चर्चा हुई थी, हालांकि उनकी काफी आलोचना भी हुई थी.

सौतेला बेटा उससे 14 साल छोटा है
बालामशेवा ने पिछले साल अपने 21 वर्षीय सौतेले बेटे व्लादिमीर से शादी की. वह कहती है कि पूर्व पति और व्लादिमीर के पिता अलेक्सेई अर्रे से तलाक के बाद उसे उससे प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मरीना और व्लादिमीर शाविरिन पहली बार 14 साल पहले मिले थे, जब व्लादिमीर 7 साल का था. मरीना की शादी 2007 में एलेक्सी अर्रे से हुई थी और तब से व्लादिमीर उनके साथ रहता था. मरीना ने शादी के 10 साल बाद एलेक्सी को तलाक दे दिया और फिर 3 साल बाद अपने सौतेले बेटे से शादी कर ली.
आकर्षक दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई
मरीना बालामाशेवा ने हाल ही में वजन घटाने की अपनी यात्रा साझा की थी. इसके साथ, मरीना ने बताया था कि उसने अपनी उम्र दिखाने और अपने पति को आकर्षक दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी. मरीना बालामाशेवा (35 वर्ष) इंस्टाग्राम पर बहुत लोकप्रिय हैं और उनके 5.35 लाख फाॅलोवर्स हैं. वेट लॉस डॉक्यूमेंट्री के वायरल होने के बाद मरीना ने खूब सुर्खियां बटोरीं.