आगरालीक्स…..आगरा में सिर्फ 3 में मिला कोरोना संक्रमण. 4 मरीज हुए डिस्चार्ज. 1849 लोगों के लिए गए सैंपल…
लगातार कम मिल रहे केस
आगरा में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले लगातार कम मिल रहे हैं. बुधवार को 1849 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से सिर्फ 3 में कोरोना संक्रमण मिला जबकि 4 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया. आगरा में अब केवल 83 कोरोना संक्रमित मरीज है जिनका इलाज चल रहा है.
अब तक की स्थिति
कुल एक्टिव केस 83
अब तक कुल संक्रमित 10448
अब तक कुल डिस्चार्ज 10194
अब तक मौत 171
टोटल सैंपल कलेक्टेड 469755
रिकवरी प्रतिशत 97.57 प्रतिशत