आगरालीक्स…आगरा में एडीए ने गणपति वंडर सिटी में 10 फ्लैट ध्वस्त कर दिए, ये फ्लैट यमुना नदी के डूब क्षेत्र में बनाए गए थे। ध्वस्त करने पहुंची टीम का विरोध हुआ, गणपति वंडर सिटी में 2200 वर्गमीटर डूब क्षेत्र का एरिया है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने यमुना की तलहटी में डूब क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में एडीए ने दयालबाग में यमुना डूब क्षेत्र में बनाई गई गणपति वंडर सिटी पर कार्रवई की। यहां 2200 वर्गमीटर डूब क्षेत्र का एरिया है। टीम वुलडोजर के साथ पहुंची और फ्लैट ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
हंगामे के बीच फ्लैट किए ध्वस्त
टीम के पहुंचते ही बिल्डर ने विरोध किया , उन्होंने फ्लैट ध्वस्त करने का विरोध किया, टीम के साथ पुलिस फोर्स भी था, बुलडोजर के आगे लेट गए, पुलिस ने उन्हें हटा दिया, इसके बाद ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। शाम तक 10 फ्लैट ध्वस्त कर दिए।
नगर निगम ने ध्वस्त किए 13 पक्के निर्माण
नगर निगम ने शुक्रवार को शाहगंज में अवैध निर्माण ध्वस्त किए, नगर निगम की टीम ने 13 पक्के निर्माण और 2 टिनशेड ध्वस्त कर दिए। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया, अतिक्रमण करने वालों से नगर निगम की टीम ने 10 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला