अलीगढ़लीक्स… नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच करते किसानों को जिले में आज कई स्थानों पर रोक लिया। कुछ स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर ट्रैक्टर रैली भी निकाली गई। वहीं नोएडा में सुरक्षा इंतजाम कड़े करते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।
अतरौली इगलास में रोके किसान
किसानों द्वारा नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आज दिल्ली के लिए कूच किया गया लेकिन अतरौली की ओर से आने वाले किसानों को नौराना 12 नंबर पर ही पुलिस ने रोक लिया। इसी प्रकार इगलास से जाने वाले किसानों को भी रोका गया है।
ट्रैक्टर रैली निकाली, प्रदर्शन

वहीं टप्पल क्षेत्र के किसानों ने पिसावा में ट्रैक्टर रैली को निकाला औऱ धरना प्रदर्शन किया। टप्पल क्षेत्र के किसान 25 जनवरी को दिल्ली कूच करने की योजना बना रहे हैं। पिसावा में कई स्थानों पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
नोएडा में धारा 144 लागू
उत्तर प्रदेश शासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोएडा में धारा 144 लागू कर दी है, जिसमें चार से अधिक लोगों को एकत्रित होने की इजाजत नहीं है। निषेधाज्ञा के यह आदेश गणतंज्ञ दिवस के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के तहत किया गया है। दूसरी ओर दिल्ली कूच के लिए देशभर से किसानों के जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इन्हें रोकने की कुछ राज्य सरकारों द्वारा कोशिश भी जा रही है।