आगरालीक्स आगरा में गणतंत्र दिवस पर दो को राष्ट्रपति पदक, 15 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजी सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया।
आगरा के दो निरीक्षकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस लाइन में तैनात आरआई सुरेश कुुमार शर्मा और विजिलेंस में तैनात निरीक्षक मोहम्मद असलम शामिल हैं। सर्विलांस में तैनात एक हेड कांस्टेबल को प्लेटिनम मेडल मिला।
रेंज साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह को गोल्ड मेडल मिला। रेंज साइबर थाना में तैनात उपनिरीक्षक चेतन भारद्वाज को डीजी का सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। दोनों को यह सम्मान साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए मिला है।
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को गोल्ड और राजीव कुमार को सिल्वर मेडल दिया गया। सर्विलांस सेल में तैनात मुख्य आरक्षी आदेश कुमार त्रिपाठी को प्लेटिनम मेडल, क्राइम ब्रांच के मुख्य आरक्षी चालक जनदेव सिंह को सिल्वर, आरक्षी करनवीर सिंह को गोल्ड, आरक्षी लोकेश कुमार, आरक्षी मानवेंद्र उपाध्याय, वसीम अकरम और श्याम सिंह को सिल्वर मेडल दिया गया।
एलआईयू में तैनात हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। थाना जगनेर के प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला है।