आगरालीक्स… आगरा में आज जाम में फंस सकते हैं, 98 केंद्रों पर सीटेट परीक्षा शुरू हो गई है। 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी .
आगरा में रविवार को पहली पाली में सुबह 9 बजे से सीटेट शुरू हो गई है, यह 12 बजे तक चलेगी।
दूसरी पाली दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।
पहली पाली में प्राथमिक और दूसरी पाली में जूनियर स्तर की होगी परीक्षा। सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. रामानंद चौहान ने बताया कि
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए 98 केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में 50 हजार से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा. एग्जाम शुरू होने के बाद किसी भी स्थिति में अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी.
जरूरी बातें
आगरा में 96 केंद्रों पर होगी सीटेट
50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी
दूसरी पाली दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक होगी
पहली पाली में प्राथमिक और दूसरी पाली में जूनियर स्तर की होगी परीक्षा
150 प्रश्न पूछे जाएंगे दोनों परीक्षा में
व्हाटनर का प्रयोग, ओवरराइटिंग और कटिंग नहीं चलेगी
पानी की बोतल, सैनिटाइजर की 50 एमएल की शीशी, पैन, प्रवेश-पत्र, फेस मास्क, ग्लब्स लाने की है अनुमति
अभ्यर्थियों को कोविड—19 घोषणा पत्र भी लाना होगा—अर्थात लिखित में लाना होगा कि उन्हें खांसी, बुखार, जुकाम, सांस की समस्या नहीं है.